LATEST NEWS

विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By ANKIT PAHARIYA • 2026-04-23 13:06 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चित्रकूट:

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा, चित्रकूट में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “हमारी पृथ्वी, हमारा भविष्य” थीम के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के इको क्लब के अध्यक्ष, सदस्यों और विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण अभियान, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “सेव अर्थ, सेव फ्यूचर” के संदेश के साथ लोगों को जागरूक किया।

विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे पर्यावरण की रक्षा करेंगे, प्लास्टिक का कम उपयोग करेंगे और अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे। साथ ही विद्यालय परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

प्रधानाध्यापिका रचना यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी ये गतिविधियां केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

हरित शिक्षक विद्या सागर सिंह ने विद्यार्थियों को विद्यालय में स्थापित हर्बल गार्डन और किचन गार्डन की देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिदिन एक सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सुशीला पांडे, सियाराम सिंह, गीतांजलि सिंह, गणेश कुमार, संजू यादव सहित अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।