CRIME NEWS

स्वास्थ्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तारः सोनभद्र सीएमओ ऑफिस मे ं था तैनात, अल्ट्रासाउंड सेंटर के रजिस्ट्रेशन के नाम पर मांग की

By ARUN KUMAR SINGH KUMAR SINGH • 2026-03-19 12:31 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
स्वास्थ्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तारः सोनभद्र सीएमओ ऑफिस मे ं था तैनात, अल्ट्रासाउंड सेंटर के रजिस्ट्रेशन के नाम पर मांग की
सोनभद्र मे सीएमओ कार्यालय में तैनात एक संविदा कर्मी 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ। मिर्जापुर की एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए सोनभद्र बस स्टेशन के पास से पकड़ा। टीम रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी संविदाकर्मी की पहचान चंचल यादव के रूप मे हुई है। जो स्वास्थ्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। आरोपी पर अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण और नवीनीकरण के नाम पर घूस मांगन े का आरोप है। यह कार्रवाई मिर्जापुर के पीली कोठी निवासी मीरा देवी ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गईजानकारी के अनुसार, मिर्जापुर के पीलीकोठी क्षेत्र निवासी मीरा देवी ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि आरोपी रजिस्ट्रेशन के एवज में ₹50,000 की मांग कर रहा है। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया। ट्रैप ऑपरेशन के तहत रॉबर्ट्सगंज रोडवेज परिसर के पास दोपहर करीब 1:35 PM आरोपी ने तय रकम ली, टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व अनिल कुमार चौरेसिया ने किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को राबगंज कोतवाली लाया गया, जहा उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।