INTERNATIONAL NEWS

'ईरान ने हमें तेल के 10 टैंकर दिए', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- इन पर लगा था पाकिस्तानी झंडा

By SANGAM SHUKLA • 2026-03-31 10:43 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
'ईरान ने हमें तेल के 10 टैंकर दिए', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- इन पर लगा था पाकिस्तानी झंडा
Iran US Isreal War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को समझौता करना होगा या फिर हमले का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि ईरान की तेल आपूर्ति पर नियंत्रण करना यूएस के लिए एक विकल्प है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (26 मार्च 2026) को कहा कि ईरान ने उन्हें 10 ऑयल टैंकर गिफ्ट किए हैं. ट्रंप के अनुसार 8 टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार चुके हैं और सभी पर पाकिस्तान के झंडे लगे हैं. उन्होंने कहा कि ईरान ने युद्ध समाप्त करने की गंभीरता को दिखाते हुए ऐसा किया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल नहीं लेना चाहिए, लेकिन वह ऐसा कर रहा है. डील नहीं हुई तो हमला जारी रहेंगे: ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को समझौता करना होगा या फिर हमले का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा, 'ईरान के पास अब मौका है कि वह अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को हमेशा के लिए त्याग दे और एक नए रास्ते पर आगे बढ़े. हम देखेंगे कि वे ऐसा करना चाहते हैं या नहीं. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके लिए सबसे बुरा सपना साबित होंगे. फिलहाल हम हमला जारी रखेंगे.' ईरान का समाधान वेनेजुएला जैसा होगा? राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की तेल आपूर्ति पर नियंत्रण करना अमेरिका के लिए एक विकल्प है. ट्रंप से पूछा गया, 'क्या ईरान का समाधान वेनेजुएला जैसा हो सकता है, जहां यूएस ने निकोलस मादुरो को सत्ता से बेदखल कर दिया और कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ तेल और अन्य मुद्दों पर काम करना शुरू कर दिया.' इस पर ट्रंप ने कहा, 'वेनेजुएला के साथ काम करने में हमें काफी सफलता मिली है. हमने अरबों-खरबों डॉलर कमाए हैं. वैसे, वेनेजुएला इस समय अपने देश के इतिहास में सबसे बेहतर स्थिति में है.' US को होर्मुज स्ट्रेट की जरूरत नहीं: ट्रंप ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की जरूरत नहीं है और उन्होंने अमेरिकी आपूर्ति पर युद्ध के प्रभाव को कम करके आंकने की कोशिश की. उन्होंने कहा, 'हमारे पास बहुत सारा तेल है. हमारा देश इससे प्रभावित नहीं है. हमारे पास सऊदी अरब या रूस से दोगुना तेल है और जल्द ही यह तिगुना हो जाएगा.' व्हाइट हाउस में कैबिनेट की बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मैंने आज एक खबर पढ़ी जिसमें लिखा था कि मैं समझौता करने के लिए बेताब हूं. ऐसा बिल्कुल नहीं है. वे (ईरान) डील करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं, मैं नहीं. वे डील करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं और जिसने भी देखा होगा कि वहां क्या हो रहा है, वह समझ जाएगा कि वे डील क्यों करना चाहते हैं. वे कहते हैं, हम उनसे बात नहीं कर रहे हैं. वे बेवकूफ नहीं हैं. वे एक तरह से बहुत स्मार्ट हैं. वे बेहतरीन नेगोशिएटर हैं. वे डील करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं. मुझे नहीं पता कि हम ऐसा कर पाएंगे या नहीं. मुझे नहीं पता कि हम ऐसा करने को तैयार हैं या नहीं.' ईरान की मिलिट्री खत्म: ट्रंप ट्रंप के बाद कैबिनेट मीटिंग को संबोधित करते हुए वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस ने कहा कि युद्ध के दौरान ईरान में पारंपरिक मिलिट्री को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. ट्रंप की बात दोहराते हुए, वेंस ने कहा कि ईरान के पास अब नेवी नहीं है और उनके पास हम पर हमला करने की वैसी क्षमता नहीं है जैसी वे कुछ हफ्ते पहले तक कर सकते थे. विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, 'ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध दुनिया के लिए एक एहसान के तौर पर शुरू किया. सच कहूं तो मुझे लगता है कि दुनिया भर के देशों को यहां तक कि जो लोग इस बारे में थोड़ी शिकायत कर रहे हैं, उन्हें भी शुक्रगुजार होना चाहिए कि यूनाइटेड स्टेट्स के पास एक ऐसा प्रेसिडेंट है, जो इस तरह के खतरे का सामना करने को तैयार है.' ये भी पढ़ें : Middle East Conflict: इजरायल के PM नेतन्याहू का बड़ा दावा, कहा- एयर स्ट्राइक में IRGC के नेवी कमांडर को मार गिराया