EDUCATIONAL NEWS

छात्र-छात्राओं को जीआरपी पुलिस की कार्य प्रणाली के सम्बन्ध में दी जानकारी

By ANKIT PAHARIYA • 2026-03-26 02:54 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
छात्र-छात्राओं को जीआरपी पुलिस की कार्य प्रणाली के सम्बन्ध में दी जानकारी
चित्रकूट। उच्चाधिकारियों के निर्देशों के क्रम में जीआरपी कर्वी पुलिस द्वारा मुख्यालय स्थित गोपाल दास निर्मला देवी शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं को जीआरपी पुलिस की कार्य प्रणाली के सम्बन्ध में भ्रमण कार्यक्रम कराया गया । पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था, नि0 पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था उ0प्र0 लखनऊ के पत्रांक के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी सलीम खान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शालिनी सिंह भदौरिया के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को जनपद के विद्यालय गोपाल दास निर्मला देवी शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज के प्रधानाध्यक काशी प्रसाद शुक्ला एवं अध्यापकों के साथ विद्यालय के कक्षा 09 के छात्र-छात्राओं का थाना जीआरपी कर्वी पर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जीआरपी कर्वी पुलिस द्वारा जीआरपी पुलिस की कार्य प्रणाली व अपराध नियंत्रण, बॉडी वार्न कैमरा, सीसीटीवी कैमरा, सीसीटीएनएस, एचएचएमडी एवं अन्य कम्यूनिकेश उपकरणों के विषय में अवगत कराते हुए कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न कराया गया । इस मौके पर थानाध्य़क्ष शालिनी सिंह भदौरिया थाना जीआरपी कर्वी, उ0नि0 दिलीप कुमार, हे0का0 राहुल कुमार, हे0का0 बन्टू सिंह, हे0का0 अमित कुमार,का0 आशीष कुमार सरोज, का तनु सिंह मौजूद रहे।