CURRENT AFFAIRS

Stock market holiday: क्या कल शेयर बाजार बंद रहेगा, BSE-NSE पर मंगलवार को ट्रेड होगा या नहीं

By SANGAM SHUKLA • 2026-03-31 11:08 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
Stock market holiday: क्या कल शेयर बाजार बंद रहेगा, BSE-NSE पर मंगलवार को ट्रेड होगा या नहीं
महावीर जयंती के कारण मंगलवार को शेयर बाजार बंद रहेगा, जिससे यह सप्ताह छोटा हो जाएगा। इस हफ्ते 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते भी बाजार बंद रहेगा। एमसीएक्स पर महावीर जयंती को सुबह का सत्र बंद रहेगा, जबकि शाम को सामान्य ट्रेडिंग होगी। नई दिल्ली। शेयर बाजार में अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से गिरावट देखने को मिल रही है। अक्सर मंगलवार को शेयर बाजार खुला रहता है, लेकिन इस बार महावीर जयंती के कारण मंगलवार को स्टॉक मार्केट बंद (Stock market holiday) रहेगा। यह वजह है कि इस हफ्ते ट्रेडिंग सप्ताह छोटा हो जाएगा। इस सप्ताह एक और छुट्टी के साथ ट्रेडिंग गतिविधि और कम हो जाएगी। 31 मार्च ही नहीं इस हफ्ते में ही 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के दिन भी शेयर बाजार बंद रहेगा। यह भी पढ़ें: न टाटा, न रिलायंस और न अदाणी, ये है भारत की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली कंपनी! टॉप 10 में कौन-कौन? गुड फ्राइडे के बाद, अगली बाजार छुट्टी 14 अप्रैल को डॉ बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर होगी, इसके बाद 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरी ईद होगी। स्टॉक मार्केट हॉलिडे 2026: पूरी सूची तारीख दिन आयोजन 31 मार्च मंगलवार महावीर जयंती 3 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे 14 अप्रैल मंगलवार डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती 1 मई शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस 28 मई गुरुवार बकरी आईडी 26 जून शुक्रवार मुहर्रम 14 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी 2 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती 20 अक्टूबर मंगलवार दशहरा 10 नवंबर मंगलवार दिवाली-बालीप्रतिपदा 24 नवंबर मंगलवार प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव 25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस 8 नवंबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन के कारण ट्रेडिंग हॉलिडे होगा, हालांकि, यह रविवार को है। इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी। मुहूर्त ट्रेडिंग के समय की सूचना बाद में एक्सचेंज द्वारा एक सर्कुलर के माध्यम से दी जाएगी। महावीर जयंती 2026 पर एमसीएक्स स्टॉक मार्केट हॉलिडे है या नहीं? मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) केवल सुबह के सत्र 9-5 बजे के बीच बंद रहेगा, जबकि शाम के सत्र 5-11:30 /11:55 बजे के बीच कमोडिटी मार्केट में सामान्य ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी।