LATEST NEWS

सोनभद्र मे पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया: गोवध निवारण अधिनियम मामले मे झारखंड सीमा से हुई गिरफ्तारी

By ARUN KUMAR SINGH KUMAR SINGH • 2026-05-25 11:52 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
सोनभद्र मे पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया: गोवध निवारण अधिनियम मामले मे झारखंड सीमा से हुई गिरफ्तारी
सोनभद्र जिले की विण्ढमगंज पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित एक फरार आरोपी को रविवार सुबह झारखंड सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अवैध गोवंश तस्करी मे संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विण्ढमगंज पुलिस टीम रविवार को थाना क्षेत्र के झारखंड सीमावर्ती इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त राम दयाल यादव भागन की फिराक मे है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राम दयाल यादव, पुत्र बैजनाथ यादव, निवासी करमसार, ओबरा, सोनभद्र को झारखंड बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।यह मामला 4 अप्रैल 2026 का है, जब कनहर नदी की ओर से जानवरों को वध के लिए आपस में बांधकर झारखंड ले जाते समय तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय मौके से दो आरोपी फरार हो गए थे। इस संबंध मे थाना विण्ढमगंज में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से फरार दोनों आरोपियो की तलाश कर रही थी। जिसमे से एक आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी अभियान मे थानाध्यक्ष विण्ढमगंज, उपनिरीक्षक शिवकुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, कांस्टेबल भूपेन्द्र पाण्डेय और कांस्टेबल सुनील कुमार यादव शामिल थे।