EDUCATIONAL NEWS

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस: सोनभद्र मे सड़कों पर उतरा यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन संगठन

By ARUN KUMAR SINGH KUMAR SINGH • 2026-03-20 11:43 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस: सोनभद्र मे सड़कों पर उतरा यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन संगठन
सोनभद्र मे यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले शिक्षकों ने 'टेट अनिवार्यता' के विरोध में रॉबर्ट्सगंज शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला। विन्ध्याचल मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन के नेतृत्व मे यह जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर बढ़ौली चौराहा तक पहुंचा। जुलूस मे सैकड़ो की संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी मांगो के समर्थन में आवाज बुलंद की।सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन ने कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने जोर देकर कहा कि योग्यता की असली पहचान वर्षों के समर्पण और सेवा से होती है। गुंजन ने सेवा के बीच मे नए नियम लागू करने को न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया।मंडल पदाधिकारी केके सिंह, ज्ञान प्रजापति, अंजनी द्विवेदी और शमशेर सिंह ने एक स्वर में कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों के लिए नही हटेंगे। वहीं, जिला अध्यक्ष शिवम अग्रवाल और महामंत्री रूद्र मिश्रा ने स्पष्ट किया कि संगठन न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगा। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि उनकी मांग पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कोर टीम के मौजूद रहे।