POLITICAL NEWS

शासन द्वारा नामित सभासद शिवम गुप्ता

By MINDHAR SINGH GILL GILL • 2026-03-19 14:09 • 4 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
शासन द्वारा नामित सभासद शिवम गुप्ता
नेपथ्य के 10 वर्ष और शिवम गुप्ता उर्फ "शिब्बू" बने नामित सभासद उरई -शिवम गुप्ता उर्फ "शिब्बू" ने वर्ष 2012 में डीवीसी कॉलेज से छात्रसंघ राजनीति में बतौर अध्यक्ष पद का चुनाव बहुजन छात्र मोर्चा(क्षेत्रीय छात्र संगठन)से जीता था । छात्र राजनीति में सक्रिय रहे शिवम गुप्ता ने प्रदेश में सपा सरकार रहते हुए विपक्ष में रहते हुए भाजपा का झंडा और डंडा मजबूती से उठाए रखा। पूर्व के दिनों को याद करते हुए उनके छात्र राजनीति में डिग्री कॉलेज किए गए काम को छात्र और छात्राएं अब भी याद करते है । एडमिशन के लिए मेरिट को आधार बनाना और कॉलेज के रख-रखाव और पुताई करवाना , कक्षाओं को सुलभ तरीके से चलवाने के लिए धरना देना । खैर वो बीते हुए युग की बात हो गई । एबीवीपी में सक्रिय रहे शिवम ने , परिषद को छोड़ मुख्यधारा की राजनीति में 2016 में प्रवेश किया और भाजपा का दामन थामा। तब प्रत्यक्षदर्शियों को लगता था कि युवा नेता है और लोकप्रिय भी, जरूर कुछ बड़ा और बेहतर होगा पर हुआ नहीं । 10 वर्ष लगे शिवम को नामित सभासद बनाने में , भाजपा के हर एक भी कार्यक्रम और हर एक बैठक में शिवम उपस्थित रहे और धैर्य से जो भी जिम्मेदारी दी गई उसे निभाते रहे l अब सवाल यह बनता है कि 10 साल तक जो व्यक्ति संघर्ष करता रहा क्या उसके संघर्ष का फल पार्टी ने नामित सभासद के रूप में दिया है??