CRIME NEWS

शक्तिनगर में अवैध शराब की दो भट्ठियां ध्वस्त: 25 लीटर कच्ची शराब और लहन जब्त, केस दर्ज

By ARUN KUMAR SINGH KUMAR SINGH • 2026-03-17 10:46 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
शक्तिनगर में अवैध शराब की दो भट्ठियां ध्वस्त: 25 लीटर कच्ची शराब और लहन जब्त, केस दर्ज
सोनभद्र के शक्तिनगर में सोमवार को आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त छापेमारी की। इस कार्रवाई में दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया और बड़ी मात्रा में कच्ची शराब व लहन जब्त किया गया। छापेमारी के दौरान, टीम ने लगभग 25 लीटर कच्ची शराब और 150 किलोग्राम लहन बरामद किया। मौके पर मिलीं दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि जब्त किए गए लहन को नष्ट कर दिया गया।संयुक्त टीम ने अंबेडकर नगर स्थित चखना दुकानो पर भी दबिश दी। दुकानदारों को अवैध 'मिनी बार' जैसी व्यवस्थाए संचालित न करने की सख्त चेतावनी दी गई। इसके अतिरिक्त, बस स्टैंड, स्वीपर बस्ती और कोटा बस्ती सहित कई अन्य स्थानो पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। इस संबंध मे आबकारी अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान भविष्य मे भी जारी रहेगा।