LATEST NEWS

शाजापुर में मजदूरों से भरी बस ट्रक से टकराई, चालक की मौत, कई यात्री घाय

By DEVENDRA PRAJAPATI • 2026-06-06 16:07 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
शाजापुर में मजदूरों से भरी बस ट्रक से टकराई, चालक की मौत, कई यात्री घाय

शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर शुक्रवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना महाकाल ढाबे के पास उस समय हुई जब मजदूरों को लेकर जा रही एक बस आगे चल रहे लकड़ी से लदे ट्रक से टकरा गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 50 से 60 मजदूर सवार थे। सभी इंदौर के सांवेर क्षेत्र में ईंट-भट्टों पर कार्य करने के बाद उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले स्थित अपने गांवों की ओर लौट रहे थे। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच बस की ट्रक से पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर के कारण बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में बस चालक मनोहर सिंह, निवासी अशोकनगर, की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर सुनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डायल-112 तथा 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में महिला, पुरुष और बच्चों सहित कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों का उपचार जारी है और अधिकांश की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।