LATEST NEWS

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक

By KAMLESH SWARNKAR • 2026-06-11 14:40 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक

सवाई माधोपुर। गुरुवार सुबह सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक फोटोकॉपी दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विजय कुमार शर्मा की फोटोकॉपी दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 से 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की चपेट में आने से दुकान में रखे कंप्यूटर, फोटोकॉपी मशीन, प्रिंटर, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और आसपास की दुकानों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

दुकान मालिक विजय कुमार शर्मा के अनुसार आग से लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।