CULTURAL NEWS

संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज कथा खाटू श्याम द्वितीय दिवस

By ANIL KUMAR NAMDEO • 2026-03-21 14:03 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज कथा खाटू श्याम द्वितीय दिवस
अखिल भारतीय नामदेव टॉक क्षत्रिय महासभा जयपुर द्वारा आयोजित संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की महाकथा का आयोजन राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटू श्याम जी में किया जा रहा है आज इसका द्वितीय दिवस है आज सुबह के कार्यक्रम का आरंभ गणगौर उत्सव को परंपरागत तरीके से हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के साथ इस प्रारंभ हुआ इसमें सभी विवाहित और अविवाहित स्त्रियां पारंपरिक वेशभूषा से अलंकृत थी समारोह के प्रति उनका उत्साह देखते ही बनता था सभी ने परंपरागत तरीके से गणगौर जी की पूजा की और सुहाग सामान दान किया आज कथा के दौरान राजस्थान के माननीय महामहिम राज्यपाल के भी आने की संभावना है नामदेव कथा का वर्णन सुनना अपने आप में ही एक अद्भुत और अलौकिक बात चमत्कारिक घटना है। एक बार पुनः सभी लोगों से अनुरोध है कि वह ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से इस कथा का भरपूर आनंद ले और इस धार्मिक अनुष्ठान में भागीदार बने। अनिल कुमार नामदेव रिपोर्टिंग खाटू श्याम से