CRIME NEWS

वाहन चेकिंग मे पुलिस टीम को कुचलने का प्रयासः सोनभद्र में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

By ARUN KUMAR SINGH KUMAR SINGH • 2026-04-08 13:27 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
वाहन चेकिंग मे पुलिस टीम को कुचलने का प्रयासः सोनभद्र में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
रॉबर्ट्सगंज में शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया गया। शहर चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक आरोपी अमन पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। अमन पांडेय विकासनगर, रॉबर्ट्सगंज का निवासी है, जिसका मूल पता ओइनी चौबे, थाना करमा है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पूछताछ में अमन पांडेय ने सिविल लाइन रोड निवासी अनमोल शुक्ला को घटना का जिम्मेदार बताया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो उसकी आगे-पीछ की दोनो ं नंबर प्लेट डिकी में रखी मिलीं, जिसस े मामला और संदिग्ध हो गया। घटना के बाद पुलिस ने पीछा कर वाहन को कब्जे में ले लिया था। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब 11 बज े हुई। चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल विकास सिंह पटेल और होमगार्ड चालक श्याम बहादुर तिवारी बढ़ौली चौराह े पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार भी मौके पर मौजूद थे। वाहन की रफ्तार बढ़ा दी तभी उरमौरा की ओर से एक बिना नंबर प्लेट की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। आरोप है कि चालक के बगल मे बैठ े युवक ने "दबा दो" कहते हुए गाड़ी तेज करने के लिए उकसाया। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते खुद को बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार का पीछा किया और दलित बस्ती पूरब मोहाल के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। इस दौरान अनमोल शुक्ला मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी अमन पांडेय को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी अनमोल शुक्ला की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई है।