LATEST NEWS

*राजगढ़*:- *वेतन न मिलने से भड़का आक्रोश, 463 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की मंगलवार से हड़ताल*

By AJAY KUMAR RATHOR • 2026-06-02 12:12 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
*राजगढ़*:- *वेतन न मिलने से भड़का आक्रोश, 463 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की मंगलवार से हड़ताल*
"तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज जिले के 463 संविदा स्वास्थ्यकर्मी मंगलवार से काम बंद हड़ताल पर जाएंगे। आंदोलन में जिले भर के 205 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), 50 स्टॉफ नर्स, 43 संविदा एएनएम, मैनेजमेंट कैडर के अधिकारी-कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल होंगे। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है।" "संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार जिले में 2700 से अधिक कर्मचारियों का वेतन और मानदेय लंबित है। काम बंद आंदोलन शुरू होने पर ग्रामीण क्षेत्रों सहित स्वास्थ्य विभाग की कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। सबसे अधिक असर स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों के संचालन पर पड़ने की संभावना है। काम बंद हड़ताल को लेकर सोमवार को संगठन के सदस्यों ने सीएमएचओ डॉ शोभा पटेल को इस संबंध में लिखित पत्र दिया है।" "बता दें कि पिछले महीने तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. शोभा पटेल को लोकायुक्त द्वारा ट्रेप किए जाने के बाद विभाग ने उन्हें हटाकर शाजापुर स्थानांतरित कर दिया था। बाद में डॉ. पटेल को हाई कोर्ट से स्थगन आदेश मिला, जिसके तहत उन्हें पूर्ववत राजगढ़ सीएमएचओ के पद पर कार्य करने की अनुमति मिल गई। इसी दौरान कलेक्टर ने जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल.पी. भकोरिया को प्रभारी सीएमएचओ का प्रभार सौंपा था।"