LATEST NEWS

प्रदूषण से कराह रहे पुलघाट को बुंदेली सेना नें किया साफ ....लोगों से कपड़े, मूर्तियां और पालीथिन में भरी पूजन सामग्री नदी में न फेंकने की अपील

By ANKIT PAHARIYA • 2026-04-13 18:25 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
प्रदूषण से कराह रहे पुलघाट को बुंदेली सेना नें किया साफ ....लोगों से कपड़े, मूर्तियां और पालीथिन में भरी पूजन सामग्री नदी में न फेंकने की अपील
चित्रकूट l पुलघाट कर्वी में बुंदेली सेना नें सोमवार को मंदाकिनी नदी सफाई अभियान चलाया l इस दौरान गंदगी और प्रदूषण से कराह रहे घाट को पूरी तरह साफ स्वच्छ किया गया l सेना नें लोगों से अपील की है कि नदी स्वच्छता में सभी लोग सहयोग करें और नदी में पालीथिन, कपड़े, मूर्तियां आदि कतई न फेंके l बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह नें बताया कि पुलघाट कर्वी नगर का सर्वाधिक प्रयोग किया जाने वाला घाट है आलम यह है कि गंदगी और प्रदूषण से घाट कराह रहा था l इसी को देखते हुए यहां लगातार सफाई का अभियान चलाया गया l सोमवार को सुबह सघन अभियान चलाकर घाट में सफाई की गई l दर्जनों कपड़े, मूर्तियाँ, चोई घास और कचरा नदी से बाहर किया गया l पालीथिन में भरी हवन पूजन सामग्री लोग नदी में फेंकते हैं इससे नदी में सर्वाधिक प्रदूषण होता है l पुल किनारे बने हवन पूजन विसर्जन कुंड में ही विसर्जन सामग्री डालने की अपील बुंदेली सेना नें की है l साथ ही पुल के ऊपर लगी क्षतिग्रस्त जालियों की मरम्मत कराने का जिलाधिकारी से अनुरोध किया है l