LATEST NEWS

पसही उपकेंद्र मे रात में बिजली कटौती से जनता परेशानः उमस भरी गर्मी मे ं 7_8 घंट े गुल रहती है बिजली, प्रदर्शन की चेतावनी

By ARUN KUMAR SINGH KUMAR SINGH • 2026-05-25 11:34 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
पसही उपकेंद्र मे रात में बिजली कटौती से जनता परेशानः उमस भरी गर्मी मे ं 7_8 घंट े गुल रहती है बिजली, प्रदर्शन की चेतावनी
पसही सबस्टेशन से संचालित बिजली आपूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में रात के समय हो रही अनियमित बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है, क्षेत्रीय जनता मे भारी आक्रोश है। ग्रामीणो के अनुसार, दिन में 5 से 6 घंट े बिजली मिल जाती है, लेकिन रात मे ं 4 घंट े भी आपूर्ति नहीं हो पाती। लोगों का कहना है कि रात में लगातार 5 से 6 घंट की कटौती की जा रही है। बिजली आपूर्ति का आलम यह है कि हल्की हवा चलने पर भी लाइन टूट जाती है। तार और पोल बदलने के नाम पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नही है। तार टूटन े पर लाइनमैन को ठीक करने मे घंटो लग जाते हैं, बिजली बंद रहती है।विभाग के जेई और एसडीओ से संपर्क करना मुश्किल है, क्योंकि उनके मोबाइल फोन पर कॉल नही लगती। पसही उपकेंद्र पर शिकायत लेकर जान े पर संविदा लाइनमैन या एसएसओ के अतिरिक्त कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी नही मिलता। यह बतान े वाला कोई नही ं है कि रात मे यह कटौती किसके निर्देश पर हो रही है। गौरी गांव निवासी बृजेश पाण्डेय, भागौती गांव के श्रीकांत, महुलिया निवासी सुधीर सिंह, कठपुरवा निवासी सत्यम , विरहुलिया गांव निवासी ओंकार तिवारी, कसया गांव निवासी चंद्रकांत और केकराही निवासी अरविंद विश्वकर्मा सहित कई ग्रामीणो ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की है। चेतावनी दी है कि समस्या का जल्द समाधान नही हुआ तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।ग्रामीण ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो पर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यद जनप्रतिनिध ि जनता के लिए कुछ नहीं कर सकते, तो उन्हें वोट मांगन े भी नही आना चाहिए। इस संबंध में, जेई महेश बिंद ने बताया कि बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप की जा रही है।