LATEST NEWS

संसदीय मामलों के प्रख्यात विशेषज्ञ एवं पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का निधन

By SATYAVIR SINGH • 2026-06-06 11:23 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
संसदीय मामलों के प्रख्यात विशेषज्ञ एवं पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का निधन

नई दिल्ली/चांदपुर (बिजनौर): भारतीय संविधान और संसदीय मामलों के प्रख्यात विशेषज्ञ, पूर्व लोकसभा महासचिव तथा पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. सुभाष सी. कश्यप का 4 जून 2026 को 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से आयु संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका निधन नई दिल्ली स्थित सैनिक फार्म स्थित आवास पर हुआ।

डॉ. कश्यप के परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

डॉ. सुभाष कश्यप का जन्म 10 मई 1929 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के चांदपुर कस्बे में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा चांदपुर में हुई तथा बाद में उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की।

उन्होंने संसद से चार दशकों से अधिक समय तक जुड़कर कार्य किया और 1980 के दशक से 1990 तक लोकसभा महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं दीं। संसदीय प्रक्रियाओं और संवैधानिक विषयों पर उनकी गहरी पकड़ के कारण उन्हें देश के प्रमुख संवैधानिक विशेषज्ञों में गिना जाता था।

डॉ. कश्यप ने संविधान, संसदीय लोकतंत्र और शासन व्यवस्था पर 100 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया। उनकी पुस्तकों को राजनीति विज्ञान, विधि और सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री माना जाता है।

उनके निधन की खबर से बिजनौर जनपद के चांदपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत की अनेक हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।