LATEST NEWS

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जन आक्रोश अभियान के तहत प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता संपन्न

By ANKIT PAHARIYA • 2026-04-26 10:58 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जन आक्रोश अभियान के तहत प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता संपन्न
चित्रकूट। जनपद के प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री (श्रम एवं सेवायोजन), उत्तर प्रदेश, मनोहर लाल (मन्नू कोरी) द्वारा अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सर्किट हाउस (निरीक्षण भवन) में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में संचालित जन आक्रोश अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मंत्री ने अवगत कराया कि उक्त अधिनियम हेतु आवश्यक संविधान संशोधन विधेयक पारित न हो पाने के दृष्टिगत जन-जागरूकता एवं जन-समर्थन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने इस विषय में सरकार की प्रतिबद्धता, महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा व्यापक जनभागीदारी की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है तथा इस दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि इस महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता बढ़ाने एवं अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें विधायक नरैनी ओम मणि वर्मा, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक चित्रकूट-बांदा पंकज अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, जिला महामंत्री डॉ. अश्विनी अवस्थी, भाजपा महामंत्री अंजू वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।