LATEST NEWS

Meerut News: जेईई एडवांस्ड में सीवीपीएस का दमदार प्रदर्शन

By ARUN KUMAR MISHRA • 2026-06-02 12:10 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
Meerut News: जेईई एडवांस्ड में सीवीपीएस का दमदार प्रदर्शन
कई स्टूडेंट्स ने बनाई ऑल इंडिया रैंक, छात्रों ने बेहतरीन कैटेगरी रैंक और सीआरएल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया मेरठ(ब्यूरो)। सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड-2026 में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। छात्रों ने बेहतरीन कैटेगरी रैंक और सीआरएल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूल के छात्र प्रिंस वर्मा ने कैटेगरी रैंक 169 और सीआरएल 7237, प्रांजल सिंह राणा ने कैटेगरी रैंक 296 और सीआरएल 11270, अभिनव कुमार भार्गव ने कैटेगरी रैंक 672 और सीआरएल 21611 तथा तुषांत सिंह ने कैटेगरी रैंक 870 और सीआरएल 25987 हासिल की। वहीं अर्नव शर्मा, मानव शर्मा और देव बलियान भी जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई हुए। टीचर्स ने बधाई दी स्कूल प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल के इंटीग्रेटेड एजुकेशन मॉडल को दिया। 'इंटीग्रेटेड स्टार कोर्स' के फाउंडर और सीईओ डॉ। आर्यन अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल फ्यूचर की कामना की। स्कूल के चेयरमैन डॉ। ओपी अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ। हिमानी अग्रवाल और प्रिंसिपल एनपी सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि स्कूल की मजबूत एकेडमिक सिस्टम और समर्पित टीमवर्क का परिणाम है।