BIG BREAKING |महाराष्ट्र छत्रपती संभाजीनगर से सनसनीखेज खबर
छत्रपती संभाजीनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गंगापुर तालुका के रांजणगांव शेणपुंजी क्षेत्र में एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मृतका का नाम काजल अमोल लगवणे बताया जा रहा है। शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था, लेकिन उससे पहले ही उसके जीवन का दर्दनाक अंत हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति के कथित अवैध संबंध और उससे उत्पन्न मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना से वह काफी परेशान थी।
लगातार हो रहे अत्याचार से तंग आकर महिला ने यह कठोर कदम उठाया। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में वालूज एमआईडीसी पुलिस थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
👉 एक और मासूम जिंदगी खत्म… आखिर कब रुकेगी ऐसी घटनाएं?
रिपोर्टर
✒️अमर शिवाजी पठारे