LATEST NEWS

राष्ट्रभक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल ने किया नमन

By ANKIT PAHARIYA • 2026-05-09 18:09 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
राष्ट्रभक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल ने किया नमन

चित्रकूट। चित्रकूट में पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल के बलदाऊ गंज स्थित आवास पर महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, क्षत्रिय समाज के युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष, त्याग और स्वाभिमान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप ने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और संघर्ष का मार्ग चुना, जो आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

पूर्व सांसद ने लोगों से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने और समाज व राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास और सामाजिक एकता के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर शक्ति प्रताप सिंह तोमर, कुणाल प्रताप सिंह, आशीष सिंह रघुवंशी, कन्हैयालाल वर्मा, सुनील सिंह पटेल, सोनू ठाकुर, शिवाकांत पांडे, राजकुमार त्रिपाठी, अभय मौर्य, सुशील कुमार सिंह, लवलेश त्रिपाठी, पम्मू सिंह, अभिलाष पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।