CURRENT AFFAIRS

एलपीजी गैस की किल्लत, जमाखोरी और कालाबाज़ारी से देशभर में बढ़ी चिंता — मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित

By ANAND KISHOR KISHOR • 2026-03-22 00:08 • 4 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
एलपीजी गैस की किल्लत, जमाखोरी और कालाबाज़ारी से देशभर में बढ़ी चिंता — मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित
जमशेदपुर / झारखंड देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत, जमाखोरी और निर्धारित कीमत से अधिक वसूली की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। यह स्थिति न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारत में चिंता का विषय बन गई है। इस संकट ने आम जनता के साथ-साथ देश की आर्थिक व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। सबसे अधिक प्रभावित मध्यम वर्गीय परिवार एवं बड़े परिवार वाले लोग हैं, जिनके लिए रसोई गैस की उपलब्धता और बढ़ती कीमतें गंभीर समस्या बन चुकी हैं। दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तु होने के कारण एलपीजी गैस की कमी ने आमजन के जीवन को प्रभावित किया है। विभिन्न राज्यों की सरकारें एवं प्रशासन इस समस्या के समाधान हेतु लगातार प्रयासरत हैं। जमाखोरी और कालाबाज़ारी पर रोक लगाने के लिए छापेमारी, निगरानी एवं सख्त नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। ✍️ अपील: आनंद किशोर प्रांतीय सचिव, प्रशासनिक संरक्षक झारखंड स्टेट प्रांतीय सचिव, मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षक ऑर्गनाइजेशन ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन ने आम जनमानस, पत्रकार साथियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस संकट की घड़ी में शासन-प्रशासन का सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की कालाबाज़ारी या अनियमितता की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।