LATEST NEWS

खाना अच्छा नहीं दिया तो मौत दे दी

By KRISHAN KUMAR MAKKAR • 2026-06-16 11:36 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
खाना अच्छा नहीं दिया तो मौत दे दी
गुरुग्राम सेक्टर 93 से एक बहुत ही हैरान करने वाली घटना सामने आयी है पति जो मजदूरी का काम करता है उसने अपनी पत्नी को बेलन से मार मार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, शाम को पति काम से घर आया तो उसने शराब पी रखी थी उसने पत्नी को खाना परोसने के लिए बोला, खाना पति को अच्छा नहीं लगा खाना उसके मन मुताबित नहीं बना था तो उन दोनों में झगड़ा होना शुरू हो गय। पति शराब के नशे में चूर था तो उसने पत्नी को मारना शुरू कर दिया, मारते मारते उसके हाथ में बेलन आ गया तो उसने पत्नी के सर पर वार करना शुरू कर दिया और तब तक मारता रहा जब तक पत्नी मर नहीं गई। मारने के बाद पति अपनी मरी हुई पत्नी से साथ पूरी रात सोता रहा, सुबह जब पड़ोसिओ को पता चला तो पुलिस को बताया गय। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के जाँच कर रहे है। पति का नाम साहिब साहनी और मृतक पत्नी का नाम मीणा देवी बताया गया है जो कई सालो से गुरुग्राम में रहकर मजदूरी कर रहे थे।