LATEST NEWS

कौशांबी में कूलर से करंट लगने पर युवक की मौत, एक दिन पहले बना था पित

By ANAND KUMAR DWIVEDI • 2026-05-17 15:59 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
कौशांबी में कूलर से करंट लगने पर युवक की मौत, एक दिन पहले बना था पित

कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के नौवापुर गांव में रविवार सुबह कूलर में पानी डालते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय बनवारी लाल के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार मुकेश घर में रखे कूलर में पानी डाल रहा था, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के मुताबिक मुकेश की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। शनिवार रात उसकी पत्नी ज्योति ने एक बेटे को जन्म दिया था। परिवार में नवजात के आगमन के बीच यह घटना होने से शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।