LATEST NEWS

एसपी सत्य नारायण के निर्देशन में कौशाम्बी पुलिस का साप्ताहिक स्वच्छता अभियान जारी

By ANAND KUMAR DWIVEDI • 2026-05-17 15:58 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
एसपी सत्य नारायण के निर्देशन में कौशाम्बी पुलिस का साप्ताहिक स्वच्छता अभियान जारी

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थानों, पुलिस चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रत्येक रविवार नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात एवं आवासीय परिसरों की साफ-सफाई की। साथ ही परिसर में एकत्र कूड़े-कचरे का निस्तारण कर स्वच्छता बनाए रखने का प्रयास किया गया।

पुलिस विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य कार्यस्थलों पर स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नियमित स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

एसपी सत्य नारायण ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी थाना एवं कार्यालय परिसरों में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस विभाग के अनुसार यह अभियान आगे भी प्रत्येक रविवार जारी रहेगा।