LATEST NEWS

कौशाम्बी पुलिस का एक्शन मोड, एसपी सत्य नारायण ने खुद संभाली कमान, सैनी व कड़ाधाम की घटनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण (आनन्द कुमार द्विवेदी ब्यूरो कौशाम्बी

By ANAND KUMAR DWIVEDI • 2026-04-30 11:04 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
कौशाम्बी पुलिस का एक्शन मोड, एसपी सत्य नारायण ने खुद संभाली कमान, सैनी व कड़ाधाम की घटनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण (आनन्द कुमार द्विवेदी ब्यूरो कौशाम्बी
*कौशाम्बी पुलिस का एक्शन मोड, एसपी सत्य नारायण ने खुद संभाली कमान, सैनी व कड़ाधाम की घटनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण* (आनन्द कुमार द्विवेदी/ ब्यूरो) *कौशाम्बी। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधों पर त्वरित नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्य नारायण लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने थाना सैनी व कड़ाधाम क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना सैनी क्षेत्र अंतर्गत कछुआ NH-19 के समीप खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर एसपी सत्य नारायण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को शव की शिनाख्त जल्द कराने, आसपास के लोगों से पूछताछ करने तथा हर पहलू से जांच करने के निर्देश दिए।वहीं थाना कड़ाधाम क्षेत्र के नौढिया गांव के पास एक युवक से बाइक सवार अज्ञात बदमाश द्वारा मोबाइल छीनने की घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने इस मामले में भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए टीमों को सीसीटीवी फुटेज खंगालने, संदिग्धों की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए।एसपी सत्य नारायण ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और हर घटना का शीघ्र अनावरण कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोनों मामलों में पुलिस की टीमें लगातार जांच में जुटी हुई हैं और जल्द ही परिणाम सामने लाने का दावा किया जा रहा है।*