LATEST NEWS

कौशाम्बी पुलिस परिवार ने एएसपी राजेश कुमार सिंह को दी भावभीनी विदाई

By ANAND KUMAR DWIVEDI • 2026-05-29 18:11 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
कौशाम्बी पुलिस परिवार ने एएसपी राजेश कुमार सिंह को दी भावभीनी विदाई

जनपद कौशाम्बी में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के गैर जनपद स्थानांतरण पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

समारोह के दौरान अधिकारियों ने राजेश कुमार सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण तथा प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासनप्रियता एवं जनोन्मुखी कार्यशैली की सभी ने प्रशंसा की।

अधिकारियों ने कहा कि उनके कार्यकाल में पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ, जिससे जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय सफलता मिली।

विदाई समारोह का माहौल भावुक होने के साथ-साथ सम्मान और आत्मीयता से भरा रहा। इस अवसर पर नवागंतुक अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी राजेश कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति उपहार भेंट कर उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।