POLITICAL NEWS

जुगसलाई नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ

By ANAND KISHOR KISHOR • 2026-03-17 11:32 • 4 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
जुगसलाई नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा जुगसलाई नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती नौशीन खान को प्रखंड सभागार, गोलमुरी सह जुगसलाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष को जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए नगर क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती नौशीन खान ने भी नगर क्षेत्र के विकास, स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर निर्माण तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान संबंधित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। *Report: Anand kishor