LATEST NEWS

जालौन: कालपी में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; 06 की मौत, 04 घायल।

By MINDHAR SINGH GILL GILL • 2026-05-05 11:01 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
जालौन: कालपी में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; 06 की मौत, 04 घायल।
आज दिनांक 04.05.2026 को जनपद जालौन के कोतवाली कालपी क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई। NH-27 पर 84 गुम्बद के समीप कानपुर से ललितपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस भीषण भिड़ंत में कार सवार 06 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 04 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कालपी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जालौन ने अपनी बाइट में पुष्टि की है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन पीड़ितों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है।