LATEST NEWS

जलालपुर में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस ने स्थिति संभाली

By PRADEEP SINGH • 2026-04-30 18:44 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
जलालपुर में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस ने स्थिति संभाली

जलालपुर:
क्षेत्र के मंगुराडिला स्थित भारत गैस एजेंसी पर बुधवार सुबह गैस सिलेंडर वितरण को लेकर लोगों ने असंतोष जताया, जिसके बाद मौके पर हंगामे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे सुबह से लाइन में लगे थे, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर दिए जाने की बात सामने आई, जिससे अन्य लोग नाराज हो गए।

कई उपभोक्ताओं ने बताया कि मोबाइल पर डिलीवरी संदेश मिलने के बावजूद उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर एजेंसी कर्मचारियों से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने का आरोप भी लगाया गया।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद सिलेंडर वितरण प्रक्रिया पुनः शुरू की गई।

थाना प्रभारी अजय प्रताप यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

वहीं एजेंसी प्रबंधन ने कहा कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है।