SOCIAL AWARENESS

विश्व जल दिवस-सह-जल महोत्सव पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित

By ANAND KISHOR KISHOR • 2026-03-24 12:07 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
विश्व जल दिवस-सह-जल महोत्सव पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित
समाहरणालय सभागार में विश्व जल दिवस-सह-जल महोत्सव पखवाड़ा के समापन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने की। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि “जल ही जीवन का आधार है” और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, जल के दुरुपयोग को रोकने एवं जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण अभियान को सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया एवं जलसहियाओं को सम्मानित किया गया। जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और जनजागरूकता फैलाने में जलसहियाओं की भूमिका की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण की शपथ ली और दैनिक जीवन में जल बचाने का संकल्प लिया। साथ ही जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। 08 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जल के समुचित उपयोग, योजनाओं के बेहतर रख-रखाव एवं जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। मुखियागण एवं जलसहियाओं ने अपने-अपने पंचायतों में संचालित नल-जल योजनाओं के अनुभव साझा किए। इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। 📍 कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर एवं आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंता सहित विभागीय पदाधिकारी, अभियंता, समन्वयक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। ✍️ रिपोर्ट: आनंद किशोर