LATEST NEWS

इस्लामाबाद में नहीं होगी शांति वार्ता, ईरान बोला- कोई टीम नहीं पहुंची, क्या टूट जाएगी US-ईरान डील?

By ANIL KUMAR NAMDEO • 2026-04-10 17:58 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
इस्लामाबाद में नहीं होगी शांति वार्ता, ईरान बोला- कोई टीम नहीं पहुंची, क्या टूट जाएगी US-ईरान डील?
ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में बातचीत होने वाली थी. लेकिन अब इसे लेकर संदेह पैदा हो गया है. दरअसल लेबनान पर अभी भी इजरायल हमला कर रहा है, जिस बात से ईरान नाराज है. ईरान ने इसीलिए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है. ईरानी न्यूज एजेंसियों का कहना है कि उसकी ओर से कोई भी टीम बातचीत के लिए पाकिस्तान नहीं जाने वाली है.Iran US Ceasefire News: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता को लेकर अब बड़ा सस्पेंस खड़ा हो गया है. पाकिस्तान ने जहां इस बातचीत को लेकर जमकर तैयारी की है तो वहीं इसके होने पर ही अब संदेह पैदा हो गया है. ईरान ने साफ कर दिया है कि उसकी कोई भी टीम पाकिस्तान नहीं पहुंची है. ईरान के सरकारी मीडिया ने उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच चुका है. ईरान की ओर से यह बयान आने के बाद से माना जा रहा है कि शायद ही अब कोई बातचीत होगीIran US Ceasefire News: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता को लेकर अब बड़ा सस्पेंस खड़ा हो गया है. पाकिस्तान ने जहां इस बातचीत को लेकर जमकर तैयारी की है तो वहीं इसके होने पर ही अब संदेह पैदा हो गया है. ईरान ने साफ कर दिया है कि उसकी कोई भी टीम पाकिस्तान नहीं पहुंची है. ईरान के सरकारी मीडिया ने उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, ईरान ने क्या कहा? ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया गया कि विदेश मंत्री अब्बास अरागची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागर कालीबाफ दोनों ही तेहरान में मौजूद हैं और अपने काम में लगे हुए हैं. ईरान का साफ कहना है कि फिलहाल कोई बातचीत नहीं होगी. एक सूत्र के मुताबिक, जब तक अमेरिका लेबनान में सीजफायर की शर्तों को पूरी तरह लागू नहीं करता और इजराइल हमले बंद नहीं करता, तब तक वार्ता ठप रहेगी. यह बयान ऐसे समय आई है जब वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया था कि ईरान की एक टीम इस्लामाबाद पहुंच गई है. बातचीत पर पहले ही था संदेह फार्स न्यूज एजेंसी ने भी यही रुख अपनाया और कहा कि लेबनान में युद्धविराम लागू हुए बिना अमेरिका के साथ कोई बातचीत संभव नहीं है. इस सीजफायर को लेकर सस्पेंस गुरुवार को ही पैदा हो गया था. तब पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रजा अमीरी मोगदम ने पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि 10 सदस्यीय टीम इस्लामाबाद पहुंचेगी. लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्होंने अपना पोस्ट हटा लिया. इससे यह सवाल और गहरा गया कि आखिर पर्दे के पीछे क्या चल रहा है। Anil Kumar Namdeo Gwalior