LATEST NEWS

अवैध तरीके से संचालित डायग्नोस्टिक लैब एवं क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई*

By KAMLESH SWARNKAR • 2026-06-08 15:04 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
अवैध तरीके से संचालित डायग्नोस्टिक लैब एवं क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई*
*बिना पंजीकरण संचालित लैब को जारी किया नोटिस, अन्य संस्थानों का किया निरीक्षण* *सवाई माधोपुर, 7जून।* जिले में अवैध रूप से संचालित डायग्नोस्टिक लैब एवं क्लीनिकों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने खण्डार क्षेत्र के बहरावण्डा खुर्द, मेंई एवं बहरावण्डा कलां सहित विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुरानी सीएचसी बहरावण्डा खुर्द के सामने संचालित बसंत डायग्नोस्टिक सेंटर बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाया गया। टीम द्वारा पंजीकरण, मेडिकल बायो-वेस्ट प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, लेकिन संचालक द्वारा कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर विभागीय टीम ने मौके पर नोटिस जारी कर संस्थान पर चस्पा किया। कार्रवाई के दौरान आसपास संचालित कई क्लीनिक एवं लैब बंद पाए गए। टीम ने फरिया, मेंई, पादरा बाड़दार एवं बहरावण्डा कलां क्षेत्र में भी निरीक्षण कर स्थानीय लोगों के माध्यम से संचालकों को नियमानुसार पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। कार्यवाही में पीसीपीएनडीटी केस ऑफिसर एवं डीपीसी आशीष गौतम तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रसून मिश्रा सहित विभागीय टीम शामिल रही।