LATEST NEWS

हैदरनगर के चौकड़ी–भीखा बिगहा मार्ग पर बोरे में मिले तीन गायों के कटे सिर, इलाके में सनसनी

By RAKESH KUMAR SINGH • 2026-05-29 18:53 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
हैदरनगर के चौकड़ी–भीखा बिगहा मार्ग पर बोरे में मिले तीन गायों के कटे सिर, इलाके में सनसनी
हैदरनगर के चौकड़ी–भीखा बिगहा मार्ग पर बोरे में मिले तीन गायों के कटे सिर, इलाके में सनसनी पलामू: हैदरनगर थाना क्षेत्र के चौकड़ी–भीखा बिगहा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे पड़े एक बोरे से तीन गायों के कटे हुए सिर बरामद किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़े एक संदिग्ध बोरे पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसमें तीन गायों के कटे हुए सिर मिले। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। लोगों ने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ-साथ अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच रोष और चिंता का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर मामले का खुलासा करने की मांग की है।