DEVELOPMENT

घाटशिला कॉलेज में उपायुक्त का प्रेरक संवाद

By ANAND KISHOR KISHOR • 2026-03-24 12:15 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
घाटशिला कॉलेज में उपायुक्त का प्रेरक संवाद
घाटशिला कॉलेज में आयोजित “जाने अपने जिला प्रशासक” कार्यक्रम के तहत उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विद्यार्थियों के साथ “भविष्य की चुनौतियां और सफलता” विषय पर संवाद किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि, सीमित संसाधन या मध्यमवर्गीय परिवार सफलता में बाधा नहीं हैं—बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति, ईमानदारी और निरंतर मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है। 📌 विद्यार्थियों को दिए प्रमुख संदेश: • सकारात्मक सोच बनाए रखें • अपनी रुचि के अनुसार स्पष्ट लक्ष्य तय करें • चुनौतियों को अवसर के रूप में देखें • समाज और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनें कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी अपने सवाल रखे, जिनका उपायुक्त ने अपने अनुभवों के आधार पर मार्गदर्शन करते हुए समाधान दिया। 🏅 इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। 🌱 साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुनील चन्द्र, प्राचार्य डॉ. आर.के. चौधरी, बीडीओ श्रीमती युनिका शर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ✍️ रिपोर्ट: आनंद किशोर