LATEST NEWS

हीरागंज में शोक की लहर: पूर्व प्रधान जगत बहादुर सिंह का निध

By SATISH KUMAR MISHRA • 2026-06-25 13:23 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
हीरागंज में शोक की लहर: पूर्व प्रधान जगत बहादुर सिंह का निध

हीरागंज, महेशगंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के शुकुलन का पुरवा गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान जगत बहादुर सिंह उर्फ दारा सिंह (73) का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जगत बहादुर सिंह लंबे समय तक सामाजिक कार्यों और ग्राम विकास से जुड़े रहे। ग्रामीणों के अनुसार, उनके कार्यकाल में गांव में कई विकास कार्य किए गए थे। उनके सरल स्वभाव और सामाजिक सक्रियता के कारण क्षेत्र में उनकी पहचान थी।

निधन की सूचना मिलते ही ग्रामीणों, परिचितों और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने उन्हें समाज सेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।