LATEST NEWS

फर्जी IPS लखनऊ पुलिस की गिरफ्त में

By AJAY VERMA • 2026-06-17 14:12 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
फर्जी IPS लखनऊ पुलिस की गिरफ्त में

लखनऊ: खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला महानगर थाना क्षेत्र के सोमवार चौराहे का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, युवक ने एक चाय की दुकान पर स्वयं को आईपीएस अधिकारी बताया। चाय पीने के बाद भुगतान को लेकर विवाद होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस से युवक ने कथित तौर पर अधिकारी जैसा व्यवहार किया, जिससे प्रारंभिक तौर पर पुलिसकर्मी भी भ्रमित हो गए।

हालांकि पूछताछ के दौरान जब उससे पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो उसके दावों पर संदेह हुआ। जांच में पता चला कि वह आईपीएस अधिकारी नहीं है। पुलिस के अनुसार, युवक नोएडा का रहने वाला और इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि का बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।