CRIME NEWS

बुजुर्ग ने 22 साल की किराएदार युवती से रेप किया:प्रेग्नेंट हुई तो पेनकिलर खिलाया,15 मिनट में तड़पकर मां-बच्चे की मौत

By CHANDRA MOHAN • 2026-03-14 08:50 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
बुजुर्ग ने 22 साल की किराएदार युवती से रेप किया:प्रेग्नेंट हुई तो पेनकिलर खिलाया,15 मिनट में तड़पकर मां-बच्चे की मौत
बालोद न्यूज़ | सनसनीखेज मामला 59 साल के मकान मालिक ने गर्भवती युवती और नवजात की ली जान, इलाके में फैली सनसनी बालोद (छत्तीसगढ़): जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 59 वर्षीय मकान मालिक पर 22 साल की युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने और बाद में मां-बच्चे की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवती की गरीबी और मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ गलत संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। अपनी करतूत छिपाने के लिए आरोपी इंटरनेट और यूट्यूब पर गर्भपात से जुड़े वीडियो सर्च करता रहा, लेकिन कोई तरीका समझ नहीं आने पर उसने खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि गर्भ के नौवें महीने में जब युवती को लेबर पेन शुरू हुआ, तब आरोपी ने उसे पेन किलर दवाइयां खिला दीं, जिससे युवती और नवजात दोनों की मौत हो गई। आरोपी की पहचान सुनील घरडे (59) के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारी का बेटा बताया जा रहा है। पीड़िता आरोपी के किराए के मकान में रहती थी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। 👉 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।