LATEST NEWS

एकादशी के पावन अवसर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा का आयोजन

By SHIV KUMAR KUMAR • 2026-06-26 12:36 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
एकादशी के पावन अवसर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा का आयोजन

आज वास्तु विहार मोहरदा स्थित शिवगंगा अपार्टमेंट में धीरज सिंह के आवास पर एकादशी के शुभ अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भगवान सत्यनारायण की पूजा का आयोजन किया गया।

पूजा में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से देवानंद सिंह (संपादक राष्ट्र संवाद), सोनू कुमार, कामोद मिश्रा, शमी सिंह तथा कृष्णा राय (अध्यक्ष, वास्तु विहार) सहित बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने भगवान विष्णु एवं सत्यनारायण भगवान की आराधना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।

पूजा-अर्चना के उपरांत सत्यनारायण कथा का श्रवण किया गया, जिसमें धर्म, सत्य और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

एकादशी को हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन व्रत, पूजा एवं दान-पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। आयोजन का वातावरण भक्तिमय रहा और सभी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ इसमें सहभागिता निभाई।