CRIME NEWS

धुले शहर में पाकिस्तान निर्मित सौंदर्य प्रसाधनों की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई

By AMAR SHIVAJI PATARE • 2026-04-05 11:58 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
धुले शहर में पाकिस्तान निर्मित सौंदर्य प्रसाधनों की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई
महाराष्ट्र राज्य धुले जिल्हे से बडी खबर शहर में पाकिस्तान निर्मित सौंदर्य प्रसाधनों की अवैध बिक्री करने वाले दो व्यापारियों पर स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में कुल 61 हजार 474 रुपये का माल जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे के आदेशानुसार 3 अप्रैल को शहर के जय शंकर मार्केट और सार्वजनिक मार्केट परिसर में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में ‘श्री साई ट्रेडर्स’ और ‘बिग बाजार’ नामक दुकानों से गोरी ब्यूटी क्रीम, फेयरनेस क्रीम, गोल्डन पर्ल, व्हाइटनिंग साबुन जैसे उत्पाद जब्त किए गए। जप्त किए गए सामान के लिए कोई वैध बिल या लाइसेंस उपलब्ध नहीं मिला। साथ ही, पुलिस को संदेह है कि ये उत्पाद पाकिस्तान निर्मित हैं। ये वस्तुएं केंद्र सरकार के नियमों का उल्लंघन करते हुए बिक्री के लिए रखी गई थीं। इस मामले में संबंधित व्यापारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि बिना लाइसेंस वाले सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी न करें। रिपोर्टर अमर शिवाजी पठारे इंडियन प्रेस यूनियन