LATEST NEWS

धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ की नई कार्यकारिणी गठित

By ASHUTOSH KUMAR MAIRH • 2026-06-07 17:12 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ की नई कार्यकारिणी गठित

धनबाद, 7 जून 2026: स्थानीय यूनियन क्लब में शनिवार को धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ की वार्षिक आम बैठक एवं नई कार्यकारिणी के चुनाव का आयोजन किया गया। बैठक प्रातः 11 बजे शुरू हुई और चुनाव प्रक्रिया झारखंड बॉक्सिंग संघ के पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न हुई।

झारखंड बॉक्सिंग संघ की ओर से बलजीत सिंह बेदी पर्यवेक्षक तथा सुब्रतो सेन सह-पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में चुनाव एवं बैठक की कार्यवाही राष्ट्रीय खेल संहिता (National Sports Code) के अनुरूप संपन्न कराई गई।

बैठक की शुरुआत खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक पुरुष एवं एक महिला खिलाड़ी के चयन के साथ हुई, जिन्हें खिलाड़ी आयोग (Athletes Commission) में शामिल किया गया।

चुनाव के उपरांत वर्ष 2026-2029 के लिए धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पदाधिकारियों का चयन इस प्रकार हुआ—

  • अध्यक्ष: आशुतोष कुमार मैढ़
  • उपाध्यक्ष: मनोज कुमार ठाकुर
  • सचिव: महेंद्र प्रताप
  • कोषाध्यक्ष: पायल कुमारी
  • संयुक्त सचिव: पंकज कुमार शाह एवं अभिमन्यु कुमार
  • कार्यकारिणी सदस्य: देवेंद्र कुमार महतो, कुसुम महतो एवं रवि कुमार
  • खिलाड़ी आयोग (पुरुष): महताब आलम
  • खिलाड़ी आयोग (महिला): खुशबू कुमारी

इस अवसर पर पर्यवेक्षकों ने लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ की सराहना की। उन्होंने नवगठित समिति को बधाई देते हुए जिले में बॉक्सिंग खेल के विकास और खिलाड़ियों के हितों के संरक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार मैढ़ ने कहा कि नई कार्यकारिणी जिले में बॉक्सिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने राज्य स्तरीय रेफरी तैयार करने को भी एक महत्वपूर्ण लक्ष्य बताया।

कार्यक्रम में पूर्व पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आनंद कुमार भी उपस्थित रहे।