DEVELOPMENT

नवनिर्मित राजा घाट में कापर डैम की बोरियां निकालना शुरू

By ANKIT PAHARIYA • 2026-04-06 11:33 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
नवनिर्मित राजा घाट में कापर डैम की बोरियां निकालना शुरू
चित्रकूट। बुंदेली सेना के प्रयास पर नगर पालिका कर्मियों की टीम नें रविवार से नवनिर्मित राजा घाट में बने कापर डैम की बोरियाँ निकालना शुरू कर दिया है। ईओ के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान में पहले दिन लगभग तीन सौ बोरियां नदी से बाहर निकाली गईं। घाट में अभी भी हजारों बोरियां दबी हैं। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह नें बताया कि पिछले दिनों उन्होंने गंदगी से बजबजा रहे नवनिर्मित राजाघाट की सफाई कराई थी। इसी दौरान पता चला कि घाट बनाते समय लगाए गए कापर डैम को अभी तक नहीं हटाया गया। इस पर नगर पालिका के ईओ लालजी यादव से संपर्क करके उन्हें घाट की वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। ईओ खुद घाट पर पहुंचे और कापर डैम व घाट की मिट्टी हटवाने का आश्वासन दिया था। अब रविवार से ईओ के निर्देश पर सफाई नायक जावेद खान के साथ एक दर्जन सफाई कर्मियों की टीम घाट से कापर डैम की बोरियां निकालने में जुट गई। पहले दिन लगभग तीन सौ बोरियां नदी से बाहर निकाली गईं। अभी लगातार कई दिन घाट में बोरियां और मिट्टी निकालने का अभियान चलेगा। ----------------