SOCIAL AWARENESS

बड़ी खबर: बुड़ामारा–चाकुलिया रेल लाइन परियोजना को मिली सर्वसम्मति से मंजूरी!

By ANAND KISHOR KISHOR • 2026-03-20 19:11 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
बड़ी खबर: बुड़ामारा–चाकुलिया रेल लाइन परियोजना को मिली सर्वसम्मति से मंजूरी!
पूर्वी सिंहभूम में बहुप्रतीक्षित बुड़ामारा–चाकुलिया रेल लाइन परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। भूमि अर्जन से जुड़े मुद्दों पर आयोजित ग्राम सभाओं में स्थानीय रैयतों ने आपसी सहमति से परियोजना को हरी झंडी दे दी है। 📍 उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्रीमती गुंजन सिन्हा की अध्यक्षता में भूरशान, खैरबनी, टोभाबनी, गौरांगपुर, मौदा एवं हिजली में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। 💬 क्या हुआ ग्राम सभा में?▪️ रैयतों को परियोजना के महत्व और भविष्य में होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई▪️ भूमि अर्जन प्रक्रिया से जुड़े सभी नियमों को सरल भाषा में समझाया गया▪️ ग्रामीणों की शंकाओं और आपत्तियों को गंभीरता से सुना गया 🤝 विश्वास और संवाद का परिणामअधिकारियों द्वारा सभी सवालों का संतोषजनक समाधान किए जाने के बाद रैयतों ने एकमत होकर परियोजना के निर्माण के लिए अपनी सहमति प्रदान की। 🌱 क्या होंगे फायदे?✔️ क्षेत्र में बेहतर रेल कनेक्टिविटी✔️ व्यापार और रोजगार के नए अवसर✔️ स्थानीय विकास को मिलेगी रफ्तार 👥 इस मौके पर अंचल अधिकारी, बहरागोड़ा, दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर के सहायक अधिशासी अभियंता समेत कई अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 📝 रिपोर्ट: आनंद किशोर