CURRENT AFFAIRS

तहसील मांट में तंबाकू और सिगरेट की हो रही कालाबाजारी

By MUKESH AGRAWAL AGRAWAL • 2026-03-30 16:27 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
तहसील मांट में तंबाकू और सिगरेट की हो रही कालाबाजारी
तहसील मांट में खुलेआम दुकानदार कर रहे तंबाकू, गुटखा और सिगरेट की कालाबाजारी MRP से ऊपर बेच रहे नशीला सामान, इससे छोटे दुकानदारों को हो रही बहुत परेशानी छोटे दुकानदारों पर माल नहीं है बेचने के लिए बड़े व्यापारी ओवर रेट बेच रहे तंबाकू| - थोक विक्रेताओं ने गोदामों में रोका माल, अधिक दामों पर की सप्लाई थोक विक्रेताओं ने माल की कालाबाजारी करने के लिए अभी से रोक लिया है माल। जिसके चलते अब छोटे दुकानदारों को पुराने रेट का माल अधिक दामों पर मुनाफाखोरी करते हुए बेचा जा रहा है। तंबाकू उत्पादों पर नई दरें अभी लागू नहीं हुई हैं, लेकिन नगर के सिगरेट और पान-मसाले के थोक विक्रेताओं ने इसे मुनाफाखोरी का अचूक हथियार बना लिया है। उन्होंने पुरानी रेट के माल को गोदामों में स्टॉक कर लिया है। जिससे अब नगर के बाजार में छोटे दुकानदारों के पास माल खत्म हो गया है। जिससे तंबाकू उत्पादों के शौकीन लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी बात यह है कि जिन दुकानों पर पान-मसाला एवं सिगरेट मिल रहे हैं, वह भी प्रिंट रेट से अधिक दामों पर मजबूरन बेच रहे हैं। नगर के सिगरेट के कई थोक विक्रेता की मनमानी से तहसील मांट के सभी दुकानदार परेशान हैं।