PUBLIC SAFETY

भदोही: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भदोही का आकस्मिक निरीक्षण, कार्यप्रणाली सुधारने के दिए निर्देश

By ASHVANI YADAV • 2026-03-19 10:31 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
भदोही: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भदोही का आकस्मिक निरीक्षण, कार्यप्रणाली सुधारने के दिए निर्देश
भदोही: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भदोही का आकस्मिक निरीक्षण, कार्यप्रणाली सुधारने के दिए निर्देश भदोही। जनपद के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव त्यागी द्वारा थाना भदोही का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क का विस्तृत भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी मामलों की जांच निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता तथा कार्यालयीन कार्यों में दक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, महिला अपराध से संबंधित शिकायतों पर त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए थाना परिसर में आने वाले आगंतुकों एवं पीड़ितों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। Source: Bhadohi Police official