LATEST NEWS

आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुश्तला में औषधीय पौधारोपण एवं पक्षियों के लिए परिंडे लगाए ग

By KAMLESH SWARNKAR • 2026-06-09 16:18 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुश्तला में औषधीय पौधारोपण एवं पक्षियों के लिए परिंडे लगाए ग

सवाई माधोपुर, 9 जून। आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत राजकीय आयुर्वेद औषधालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुश्तला में पर्यावरण संरक्षण और पक्षी संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान औषधालय परिसर में विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण किया गया तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।

औषधालय प्रभारी डॉ. विजय शंकर बैरवा ने उपस्थित ग्रामीणों और स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण तथा आयुर्वेद के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औषधीय पौधे स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी सहायक हैं।

कार्यक्रम के तहत गिलोय, रामतुलसी, श्यामतुलसी, एलोवेरा, पत्थरचट्टा, अपराजिता, हड़जोड़, रजनीगंधा, शतावरी और कांचनार सहित विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को इन पौधों के उपयोग एवं स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

भीषण गर्मी को देखते हुए परिसर के पेड़ों पर मिट्टी के परिंडे लगाए गए और उनमें पानी भरा गया, ताकि पक्षियों को पेयजल उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम में कंपाउंडर रामजीलाल साहू, दिनेश कुमार वर्मा, मनोज सैन, बुद्धिप्रकाश सैनी, रामपति मीना, रामनिवासी, शांति सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता और पक्षी संरक्षण को बढ़ावा देना था।