LATEST NEWS

अंबेडकरनगर में सड़क हादसा: अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत

By PRADEEP SINGH • 2026-05-04 12:59 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
अंबेडकरनगर में सड़क हादसा: अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत

समाचार:
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। यह घटना अशरफपुर भभुआ के पास रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की मदद के लिए आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसी दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार वहां पहुंची और मौके पर मौजूद लोगों को टक्कर मार दी।

इस हादसे में कुल 8 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलालपुर पहुंचाया, जहां 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य गंभीर घायलों को जिला अस्पताल और बाद में टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।