LATEST NEWS

*नवागत डीएम ईशा प्रिया ने पत्रकारों से किया संवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन*

By PRADEEP SINGH • 2026-05-08 10:28 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
*नवागत डीएम ईशा प्रिया ने पत्रकारों से किया संवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन*
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में आज नवागत जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जनपद के पत्रकारों से परिचय प्राप्त करते हुए अपना औपचारिक परिचय दिया। इस दौरान उन्होंने संवाद के माध्यम से पत्रकारों की बातों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़ी समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आईएएस ईशा प्रिया वर्ष 2016 बैच की यूपी कैडर की एक तेज-तर्रार अधिकारी हैं, जिन्हें अप्रैल 2026 में अंबेडकरनगर का 35वां जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। झारखंड की मूल निवासी ईशा प्रिया ने वर्ष 2015 की यूपीएससी परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई थी। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है,बैठक के दौरान पत्रकारों ने जनपद में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिस पर डीएम ने त्वरित निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की बात कही,जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई, ताकि जनपद के विकास को नई दिशा दी जा सके।