LATEST NEWS

अग्रवाल समाज अशोकनगर शाखा के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल द्वारा ५० जरूरतमंद परिवार को इंडक्शन स्टोव वितरित

By DEEPAK GUPTA GUPTA • 2026-05-10 10:34 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
अग्रवाल समाज अशोकनगर शाखा के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल द्वारा ५० जरूरतमंद परिवार को इंडक्शन स्टोव वितरित
अग्रवाल समाज अशोकनगर शाखा अध्यक्ष संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में 50 जरूरतमंद परिवार लाभान्वित , 7 मई 2026 को समाज मीटिंग हॉल, 10वीं मंजिल, राघव रत्न टावर्स में निःशुल्क इंडक्शन स्टोव वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शाखा अध्यक्ष श्री संजीव कुमार अग्रवाल (पौत्र स्व. श्री सत्यनारायण कानोडिया - तेज़ाबवाले) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 50 चयनित जरूरतमंद अग्रबंधु परिवारों को इंडक्शन स्टोव वितरित किए गए। सभी लाभार्थियों ने इस उपहार को पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और दानदाता परिवार का आभार जताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राहुल हेगड़े (IPS), DCP ट्रैफिक, हैदराबाद रहे। विशिष्ट आमंत्रित के रूप में श्री नरेंद्र गोयल, श्री रमेश अग्रवाल, श्री सतीश टंडन, श्री जयप्रकाश अग्रवाल एवं श्री दीपक गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारियों के कर-कमलों से लाभार्थियों को इंडक्शन स्टोव वितरित किए गए। इस अवसर पर शाखा की संस्थापिका श्रीमती पूजा गुप्ता, युवा प्रतिनिधि श्री युग अग्रवाल, श्रीमती तृप्ति, श्रीमती श्वेता एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। अध्यक्ष श्री संजीव अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन जी के "एक ईंट-एक रुपया" सिद्धांत से प्रेरित होकर स्व. श्री सत्यनारायण कानोडिया (तेज़ाबवाले) परिवार के व्यक्तिगत सहयोग से किया गया। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं आधुनिक कुकिंग सुविधा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। प्रेषक संजीव कुमार अग्रवाल अध्यक्ष, अग्रवाल समाज अशोकनगर शाखा