LATEST NEWS

आधार सेवाओं को और सुगम बनाने के निर्दे

By SATYAVIR SINGH • 2026-06-12 10:24 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
आधार सेवाओं को और सुगम बनाने के निर्दे

बिजनौर, 11 जून। जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के नागरिकों को आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने विभिन्न आधार केंद्रों के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र संचालकों को निर्देश दिए कि आधार नामांकन, संशोधन और अद्यतन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े तथा आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर एवं अन्य विवरणों के अद्यतन की सुविधा सहज रूप से उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में आधार केंद्रों पर लंबित मामलों, तकनीकी व्यवस्थाओं और सेवा गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि केंद्रों पर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रहें तथा नागरिकों को निर्धारित समय पर सेवाएं प्रदान की जाएं।

उन्होंने आधार अद्यतन के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक इस सुविधा का लाभ पहुंचाने पर भी बल दिया।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा आधार सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक सुझावों पर चर्चा की गई।